मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- Muzaffarpur News: मुशहरी। बिंदा और मुशहरी उर्फ राधानगर गांव में मंगलवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर देसी शराब के साथ दो तस्करों को दबोच लिया। थानेदार सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि मुशहरी से अर्जुन महतो के घर से 28 लीटर देसी शराब बरामद हुई। मौके से अर्जुन महतो को भी गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, बिंदा में रोशन कुमार को पांच लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। छापेमारी में अवर निरीक्षक हिरण प्रसाद गोंड एवं शिवनाथ हाजरा शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...