मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिला पुलिस ने रविवार व सोमवार को विशेष अभियान चलाकर 30 फरार आरोपितों के घर पर इश्तेहार चिपकाया। पुलिस ने आरोपितों के घर पर ढोल पिटवाकर सरेंडर नहीं करने पर कुर्की जब्ती की चेतावनी भी दी। एसएसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि फरार आरोपितों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।मिठनपुरा थाना के राहुल कुमार ने बताया कि कन्हौली राजपूत टोला में बुजुर्ग कृष्णा देवी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपित पूर्वी चंपारण के केसरिया निवासी अनिल सिंह, उसकी पत्नी रेणु देवी, पुत्र सौरभ कुमार और मोतीपुर के रतनपुरा गांव निवासी दिवाकर सिंह की पत्नी रीना कुमारी के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया। इसमें मोतिहारी और मोतीपुर थाने की पुलिस का सहयोग लिया गया। कटरा थाने की पुलिस ने फर्जीवाड़ा व गबन के...