Muzaffarpur News: 283 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 29 -- Muzaffarpur News: सरैया। छितरी बाजार के समीप माधोपुर चकदी गांव में मंगलवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी कर ऑटो पर लोड 283.28 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। मौके से पुलिस ने मो. इबरान को गिरफ्तार कर लिया। अजीजपुर नाका प्रभारी एएसआई प्रेमचंद्र शर्मा के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। एएसआई ने बताया कि गश्ती के दौरान शराब की सूचना मिली, जिसके बाद माधोपुर चकदी गांव में छापेमारी की गई। पुलिस को देखकर आरोपित भाग गया, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। ऑटो जब्त कर लिया गया। थानेदार देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित मो. इबरान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.