मुजफ्फरपुर, अगस्त 22 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिप्र। नगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार देर रात मोतीझील स्थित पांडे गली में छापेमारी कर विभिन्न ब्रांडों के 28 लीटर शराब के साथ एक जीप को जब्त किया। साथ ही टीम ने धंधेबाज रोहित कुमार को गिरफ्तार किया। मामले को लेकर शनिवार को गिरफ्तार रोहित और फरार राहुल पटेल के खिलाफ नगर थाने में केस दर्ज किया गया।नगर थानेदार जय प्रकाश कुमार को सूचना मिली कि पांडेय गली निवासी राहुल के घर पर शराब की खरीद-बिक्री के लिए कुछ लोग जुटे हुए हैं। इसके बाद टीम ने उस इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की गई। पुलिस को देख कुछ लोग भागने लगे। पुलिस ने खदेड़ कर धंधेबाज रोहित को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह राहुल के साथ मिलकर शराब की तस्करी का काम करता है। तलाशी के दौरान रोहित के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ।...