मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- Muzaffarpur News: मुरौल। अंचल कार्यालय में सोमवार को सकरा विधायक आदित्य कुमार ने 28 भूमिहीनों के बीच बासगीत पर्चा का वितरण किया। मुरौल सीओ संजय कुमार ठाकुर ने बताया कि बिशनपुर श्रीराम और बिशनपुर बखरी पंचायत के 28 भूमिहीनों को पर्चा दिया गया है साथ ही घर बनाने के लिए कहा गया, ताकि आगे भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इस मौके पर पंसस अवधेश कुमार सिंह, रूपेश कुमार, सुरेश भगत आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...