मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बसरा स्वास्थ्य केंद्र मैदान में मंगलवार को परिवर्तनकारी जन संघर्ष मोर्चा की बैठक प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें राशन कार्ड से नाम कटने, आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और स्वच्छता कर्मियों के बकाया भुगतान समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राशन कार्ड से नाम हटने से गरीब परिवार खाद्यान्न, आयुष्मान योजना और अन्य सरकारी सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं। वहीं कई महीनों से पेंशन नहीं मिलने तथा पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों का भुगतान लंबित रहने से लोगों में आक्रोश है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन मांगों को लेकर 27 जुलाई से सरैया प्रखंड मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की जाएगी। यह...