मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर स्थित निजी माइक्रो फाइनेंस कंपनी की शाखा में कार्यरत वसूलीकर्ता 27 महिला ऋणियों से वसूली के 74,450 रुपये लेकर फरार हो गया। महिला ऋणियों पर जब कंपनी से वसूली का दबाव पड़ा तो सभी ने अहियापुर स्थित शाखा में शिकायत की। इसके बाद कंपनी के शाखा प्रबंधक रवि कुमार ने अहियापुर थाने में कर्मचारी विशाल कुमार सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

वसूली का तरीका शाखा प्रबंधक ने पुलिस को बताया है कि फील्ड कलेक्शन स्टाफ के पद पर कार्यरत सारण जिले के डोरीगंज थाना निवासी विशाल कुमार सिंह ने बीते 11 मई को कार्यालय से कलेक्शन शीट ली थी। इसके बाद वह 27 महिलाओं से कर्ज की किस्त की राशि वसूलने के लिए क्षेत्र में निकला। आरोप है कि विशाल ने पूरे दिन अलग-अलग पांच केंद्रों से कुल 74,450...