मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिउतिया व्रत के नहाय-खाय के दिन शुक्रवार को शहर के मछली बाजारों में छोटी मछलियों की जमकर खरीदारी हुई। सुबह से ही बाजारों में व्रतियों के परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। मांसाहार करने वाले व्रती नहाय-खाय के दिन मछली खाकर व्रत का शुभारंभ करते हैं। इस कारण छोटी मछलियों की मांग इतनी बढ़ी कि सुबह दस बजे के बाद कई बाजारों में इनकी उपलब्धता कम हो गई।लक्ष्मी चौक पर सुबह में गैंचा 2500 रुपये किलो और सिंघी 1500 रुपये किलो तक बिकी। वहीं, झींगा, चेल्हवा, पोठिया, डेढ़वा, टेंगरी समेत अन्य छोटी मछलियों की भी खूब मांग रही। खरीदारों ने पहले छोटी मछलियों की खरीदारी की, इसके बाद रोह, कतला, जासर, कलमकार और नैनी जैसी बड़ी मछलियां खरीदीं। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: नहाय-खाय के साथ जिउति...