मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- Muzaffarpur News: बंदरा, एक संवाददाता। हत्था थाना क्षेत्र के तेपरी गोसाईं टोला स्थित ब्रह्मस्थान परिसर में आयोजित अष्टयाम महायज्ञ को लेकर सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। 151 कन्याएं बूढ़ी गंडक नदी के तट पर पहुंचीं, जहां पंडित प्रभात पाठक ने कलश में जलबोझी कराई। इसके बाद कन्याएं यज्ञ स्थल पर पहुंची। विधिवत पूजा के बाद 24 घंटे का अखंड अष्टयाम महायज्ञ शुरू हुआ। आयोजन समिति के सदस्य व वार्ड सदस्य मुकेश साह ने बताया कि मंगलवार को हवन यज्ञ के साथ अष्टयाम का समापन होगा। रात में झांकी के साथ मिथिला के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा शिव विवाह महोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर पवन सहनी, सुरेश सहनी, सुबोध सहनी, अशोक पासवान, मुंशी सहनी, चंद्रकिशोर, इंदल, सुमनजीत, पिंकू, सोनू, छोटू आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: कलश या...