मुजफ्फरपुर, जुलाई 29 -- Muzaffarpur News: बंदरा। चांदपुरा में मंगलवार की रात हत्था पुलिस ने छापेमारी कर 21 लीटर शराब बरामद की है। मौके से बिपति देवी व भूलन देवी को गिरफ्तार कर लिया। हत्था थानेदार लोकेश कुमार चौधरी ने बताया कि बिपति देवी के घर से 11 लीटर देसी शराब और पटसारा निवासी भूलन देवी के घर से 10 लीटर शराब जब्त की गई। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...