मुजफ्फरपुर, जुलाई 26 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर पंचायत के मछही गांव में चार दिनों से जले ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को सुजावलपुर पावर स्टेशन पर हंगामा किया। उपभोक्ता सोनू निगम कुमार, अभिषेक कुमार आदि ने बताया कि गांव में 200 केवीए के ट्रांसफॉर्मर की जरूरत है। पूर्व से लगे 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर चार दिन पहले जल गया। उसकी जगह फिर से 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया, जो चालू होने के साथ बंद हो गया। इस भीषण गर्मी में बिजली नहीं रहने से लोग परेशान हैं। जेई ने बताया कि शीघ्र ही ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Gaya News: बार-बार ट्रांसफॉर्मर जलने से उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, गुरारू पावर सब स्टेशन पर किया हंगामा यह भी पढ़ें- Gaya News: बार-बार ट्रांसफॉर्मर जलने से उपभोक्ताओं का फू...