मुजफ्फरपुर, सितम्बर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। नारायणपुर अनंत स्टेशन के पास स्थित दिघरा गुमटी संख्या-97 पर चार दिनों तक रात में आवागमन बंद रहेगा। रेलपथ मरम्मत कार्य को लेकर इससे वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। इसको लेकर वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर, (रेलपथ) ने एसडीओ पूर्वी को पत्र लिखा है।इसमें बताया गया है कि दिघरा गुमटी पर रेल स्लीपर, स्लीपर, चेक रेल चेंजिंग एंड ओवरहॉलिंग तथा रेलपथ मरम्मत का कार्य होना है। सुरक्षा की दृष्टि से इस गुमटी पर 12, 13, 14 और 15 सितंबर को रात 10 से सुबह 6 बजे तक सड़क आवागमन बंद रखा जाएगा। रेलवे ने इस दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की मांग की है। साथ ही इसकी सूचना समस्तीपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल इंजीनियर, स्टेशन अधीक्षक नारायणपुर अनंत, आरपीएफ और जीआरपी को भी दी है।...