Muzaffarpur News: 144 के बावजूद कर्नल के प्लॉट पर कब्जा, एफआईआर दर्ज
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। अहियापुर थाना क्षेत्र में सेना के कर्नल की जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भारतीय सेना में पदस्थापित कर्नल पवन कुमार ने अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। वह सिकंदरपुर थाना के मोहल्ला के निवासी है। पुलिस को बताया है कि दादर कोल्हुआ में उनकी चार कट्ठा जमीन है। उक्त प्लॉट पर एसडीओ पूर्वी के न्यायालय में निषेधाज्ञा की कार्रवाई चल रही है। आरोप है कि दूसरे पक्ष के शंभू प्रसाद सिंह ने प्लॉट को रेंट पर दे दिया है। रेंट लेने वाले ने अपना कार्यालय बना लिया है। कर्नल ने बताया कि वह देश की सेवा में तैनात हैं और पीछे से उनकी जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। अहियापुर थानेदार शरत कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जग्गू बिंद को जांच के जिए आईओ बनाया गया है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.