मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि में स्नातक चौथे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए शुक्रवार को 106 कॉलेजों के विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया। स्नातक में 130 कॉलेजों का एडमिट कार्ड जारी किया जाना था। परीक्षा पांच अक्तूबर से शुरू होनी है।विवि प्रशासन के अनुसार, जिन कॉलेजों ने छात्रों की परीक्षा फॉर्म की फीस भेजी है, उनका ही एडमिट कार्ड जारी किया गया है। विवि के परीक्षा विभाग ने पैसा नहीं जमा करने वाले कॉलेज के प्राचार्यों को पत्र भेजकर एक से दो दिन में फॉर्म का पैसा जमा करने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...