मुजफ्फरपुर, सितम्बर 18 -- Muzaffarpur News: सकरा। सिहो रेलवे गुमटी के समीप एक दुकान में पुलिस ने छापेमारी कर 128 ग्राम गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर सिहो निवासी पवन कुमार चौधरी है। डीएसपी सकरा मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मादक पदार्थ की बिक्री की सूचना पर पुलिस ने सिहो रेलवे गुमटी के पास दुकान में छापेमारी की। इस दौरान 128 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पवन के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...