Muzaffarpur News: 12 घरों से 20 लाख की संपत्ति ले गए चोर, ग्रामीण कर रहे रतजगा
मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- Muzaffarpur News: मुरौल, एक संवाददाता। पिलखी पंचायत में बुधवार की रात चोरों ने 12 घरों से 20 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली। चोरों ने सभी घरों के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। 48 घंटे के भीतर गांव में चोरी की दूसरी वारदात से लोग सहमे हुए हैं। ग्रामीण टीम बनाकर रतजगा कर रहे हैं। चोरों ने शिक्षक सुशील कुमार, ग्रामीण चिकित्सक विनोद कुमार सिंह, किसान राम नारायण महतो, राकेश सिंह, रूपेश कुमार, केदार प्रसाद, बिजली देवी, रामचंद्र पासवान, हिमकर शर्मा, बीरेंद्र राम, मो. अकबर के घर में घटना को अंजाम दिया। मुखिया वीणा देवी, पूर्व मुखिया सीता देवी, सरपंच रीमा भारती, सामाजिक कार्यकर्ता लोकेश पासवान की सूचना पर पहुंची मुरौल ओपी पुलिस ने छानबीन की। पीड़ितों और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। अनुमं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.