मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अखिल विश्व गायत्री परिवार, गायत्री शक्तिपीठ अखाड़ाघाट की ओर से आरडीएस कॉलेज के प्रांगण में आगामी 12 से 15 दिसंबर तक 108 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ होगा। इसको लेकर रविवार को कॉलेज परिसर में भूमि पूजन किया गया। इस दौरान एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ भी हुआ।जिला समन्वयक ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य यजमान कॉलेज के प्राचार्य शशिभूषण कुमार ने भूमि पूजन और यज्ञ के माध्यम से झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। 14 दिसंबर को शांतिकुंज हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पांडेय का आगमन होगा। कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से गायत्री परिवार के सदस्य शामिल हुए। मौके ललितेश्वर प्रसाद सिंह, शशिभूषण ...