मुजफ्फरपुर, जुलाई 30 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के बहिलवारा रुपनाथ माली टोला गांव में बुधवार की रात पंखे से लटका 10 साल के मासूम का शव मिला। मृतक मनटुन सहनी का इकलौता पुत्र यशराज था। यश को पंखे से लटका देख बहन के शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में यश को पंखे से उतारकर तुर्की स्थित मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां से चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया, तब तक यश दम तोड़ चुका था। परिजनों ने पुरानी रंजिश में मासूम की गला दबा हत्या कर शव को पंखे से लटका देने का आरोप लगाया है। गुरुवार की सुबह पहुंची सरैया पुलिस ने मामले की छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गांव के कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बुधवार को यश की मां माला...