मुजफ्फरपुर, अगस्त 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत वाहन स्वामियों से पांच से 11 सितंबर तक आवेदन जमा कराए जाएंगे। ट्रैफिक डीएसपी अभिजीत कल्पेश ने बताया कि प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए परिवहन कार्यालय आरटीओ और ट्रैफिक थाना कार्यालय में अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं।परिवहन विभाग से संबंधित ओवरलोडिंग, फिटनेस, परमिट और अन्य तकनीकी उल्लंघनों के लंबित चालानों का निष्पादन आरटीओ कार्यालय के माध्यम से होगा। वहीं ट्रैफिक पुलिस द्वारा नो पार्किंग, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, सिग्नल तोड़ने आदि के काटे गए चालानों के आवेदन ट्रैफिक थाना कार्यालय में जमा किए जाएंगे। आवेदन जमा करने के बाद वाहन स्वामिय...