Muzaffarpur News: 'स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक आहार जरूरी'
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 6 -- Muzaffarpur News: सरैया। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में मंगलवार को पोषण मेला का आयोजन किया गया। सीडीपीओ गीता कुमारी ने पोषण के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और बेहतर मानसिक विकास के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार बेहद जरूरी है। बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भोजन में हरी सब्जियां, मौसमी फल, दाल, दूध, अंडा समेत स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। साथ ही साफ-सफाई और स्वच्छ पेयजल के प्रति भी लोगों को जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुपोषण से बचाव के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से मिलने वाली सेवाओं का लाभ उठाना चाहिए। समय पर टीकाकरण, नियमित स्वास्थ्य जांच और बच्चों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.