मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 13 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवरात्र पर मंगलवार को इमलीचट्टी स्थित एक मॉल में गिरिराज सिंह फैंस क्लब की ओर से सामूहिक आरती और फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, हेक्योर एग्रो प्लांट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अनिल कुमार और कांग्रेस नेता डॉ. गौरव वर्मा शामिल हुए।पूर्व मंत्री ने कहा कि नवरात्र के दौरान इस तरह के कार्यक्रम हर मोहल्ले में होने चाहिए। सामूहिक आरती और साथ में फलाहार से लोगों के बीच प्रेम, सद्भाव और श्रद्धा की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि धर्म से जुड़ाव व्यक्ति को हिंसा से दूर रखता है और सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: गिरिराज सिंह फैंस क्लब ने किया फलाहार का आयोजन कार्यक्रम में गिरिराज सिंह फैंस क्लब क...