मुजफ्फरपुर, सितम्बर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। साइबर ठगी के शिकार लोगों के लिए मनी रिस्टोर पोर्टल राहत बनकर सामने आ रहा है। पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के बाद ठगी की गई राशि खुद-ब-खुद रिफंड हो जा रही है। बिना थाना और बैंक के चक्कर लगाए लोगों के खाते में पैसा वापस आ रहा है। जिले के दो सौ से अधिक पीड़ितों ने इस पोर्टल पर शिकायत की है। इनमें सौ से अधिक को ठगी की गई राशि वापस मिल चुकी है।

नई प्रणाली का लाभ साइबर ठगी के शिकार लोगों को अब नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के साथ मनी रिस्टोर की सुविधा भी दी गई है। पहले पीड़ित को 1930 पर कॉल कर शिकायत करनी होती थी, फिर पुलिस बैंक खाता फ्रीज करवाती थी और कोर्ट से रिलीज ऑर्डर के बाद ही पैसा वापस मिलता था। इसमें महीनों लग जाते थे। अब नई व्यवस्था में जैसे ही पीड़ित मनी र...