मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। नागरिक मोर्चा एवं शहीद खुदीराम बोस स्मारक समिति ने दीपावली पर लोगों से शहीदों के नाम एक दीप जलाने की अपील की है। समिति के संस्थापक महासचिव मोहन प्रसाद सिन्हा ने बताया कि पिछले करीब 30 वर्षों से शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर दीपावली की शाम पांच बजे से दीपोत्सव आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी राष्ट्रभक्तों से घरों में दीप जलाने से पहले शहीदों के नाम एक दीप जलाने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...