मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। वैशाली सांसद वीणा देवी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित कई राजनीतिक पार्टियां हताशा में अनर्गल बयानबाजी कर रही हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने पीएम मोदी के पिता के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की। वे सोमवार को मोतीपुर-साहेबगंज मार्ग पर राजेपुर में पंप का उद्घाटन करने पहुंचीं थीं। उन्होंने कहा कि मुरारपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एथनॉल फैक्ट्री से निकलने वाले दूषित पानी को लेकर राज्य एवं केंद्र सरकार के समक्ष मुद्दा रखा जाएगा। इस मौके पर विधायक अरुण कुमार सिंह, जिप सदस्य सावित्री देवी, देवेंद्र कुंवर, मुखिया मनोज कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार, अरविंद सिंह, वीरेंद्र सहनी, सुबोध राय, राकेश चंद्र यादव आदि ...