मुजफ्फरपुर, सितम्बर 12 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी। बेरई उच्च विद्यालय में सुरक्षित शनिवार के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिला, बालिका तथा साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया। हथौड़ी थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में इंटरनेट और सोशल मीडिया का उपयोग करते समय विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि किसी अनजान से व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें तथा ऑनलाइन गतिविधियों में सोच-समझकर कदम उठाएं। छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न अथवा आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 पर संपर्क करें। कार्यक्रम में पुलिस दीदी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...