मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- Muzaffarpur News: पारू। प्रखंड के आधा दर्जन स्कूलों में बुधवार को जनता दल (यू) के सरैया प्रखंड अध्यक्ष रामजतन पटेल ने पौधरोपण किया। विद्यालय परिसर में छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए तथा छात्रों और शिक्षकों को पौधों की देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया। कहा कि अधिक से अधिक पौधा लगाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे केवल पर्यावरण को शुद्ध नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की नींव भी है। चंद्रिका प्रसाद साहू,   अजय सिंह पटेल, रामाशंकर सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...