Muzaffarpur News: होटल से सेना के अधिकारी का सूटकेस गायब
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के अघोरिया बाजार स्थित एक आवासीय होटल में रविवार की शाम ठहरने पहुंचे सेना के एक अधिकारी का सूटकेस गायब हो गया। उक्त अधिकारी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है।सूचना मिलने पर काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस होटल पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे थाने में पूछताछ की जा रही है। हालांकि, सेना के अधिकारी ने सोमवार की शाम तक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.