मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- Muzaffarpur News: बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। कनहरा स्थित एक होटल पर सोमवार को चार बाइक सवार आठ बदमाशों ने धावा बोल दिया। विरोध करने पर होटल संचालक पवन कुमार के सिर पर कट्टे से हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया। बदमाशों ने संचालक के गले से सोने की चेन और गल्ला से 5700 रुपये लूट लिए। हो-हल्ला सुनकर दौड़े आसपास के लोगों ने एक बदमाश को दबोच लिया। पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। होटल संचालक पवन कुमार बोचहां राजद के प्रखंड अध्यक्ष रामाकांत सहनी के पुत्र हैं। स्थानीय लोगों की मदद से पवन कुमार को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। मामले को लेकर पवन ने थाना में आवेदन दिया है। पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि सभी हमलावर शर्फुद्दीनपुर इलाके के रहनेवाले हैं। थानेदार यशवंत कु...