मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मरीजों की सहूलियत के लिए हिन्दी में दवाओं के नाम लिखे जाएंगे। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इसका निर्देश दिया है। विभाग ने सभी जिलों को निर्देशित किया है कि हेल्थ एंड वेलेनस सेंटर पर दवाओं के डिस्प्ले के लिए बोर्ड लगाए जाएं। बोर्ड पर स्पष्ट अक्षरों में हिन्दी में दवाओं के नाम लिखे जाएं। कहा गया है कि वेलनेस सेंटरों पर ग्रामीण क्षेत्र के मरीज पहुंचते हैं। गांव के मरीजों को दवा का नाम पढ़ने में कोई परेशानी न हो, इसलिए यह कवायद की जा रही है। इसके अलावा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर क्यूआर कोड भी लगाए जाएंगे, ताकि मरीज स्कैन कर दवाओं की जानकारी ले सकें。

दवाइयों की उपलब्धता सेंटर पर उपलब्ध रहती हैं 147 तरह की दवाइयां राज्य के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों ...