मुजफ्फरपुर, सितम्बर 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। हिस्ट्री शीटर किसलय कुमार की गुमशुदगी व अपहरण मामले में अहियापुर पुलिस ने आरोपितों के ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस ने मामले में सुमन श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव और अनुकूल के ठिकानों पर छापा मारा, लेकिन तीनों फरार मिले। पुलिस ने गन्नीपुर स्थित उस लॉज के मालिक से भी पूछताछ की है, जहां अपहरण से दो दिन पहले आरोपितों से किसलय का विवाद हुआ था। अहियापुर के बजरंग बिहार मोहल्ला निवासी किसलय की मां कुमारी नीतू के आवेदन पर अहियापुर थाने में अपहरण की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें पांच सितंबर को कॉल कर किसलय को पताही बुलाने और उसके बाद गायब कर देने का आरोप लगाया गया है। मां ने बताया कि अपहरण से दो दिन पहले गन्नीपुर स्थित एक लॉज में किसलय का सुमन श्रीवास्तव और उसके साथियों से विवाद ह...