मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पुलिस विभाग में प्रमोशन के लिए हुई विभागीय परीक्षा में सैकड़ों सिपाही हिन्दी में फेल हो गए। नतीजतन वे जमादार यानी एएसआई नहीं बन सके। विभागीय सूत्रों के अनुसार राज्यभर में हुई इस परीक्षा में 391 सिपाहियों को अयोग्य करार दिया गया है। इनमें से 200 से अधिक सिपाही केवल हिन्दी विषय में अनुत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा में पास नहीं होने के कारण उन्हें अभी प्रमोशन का मौका नहीं मिलेगा। यह भी पढ़ें- बिहार में हिन्दी में फेल हो गए सैकड़ों पुलिस कांस्टेबल, नहीं बन सके जमादार, अयोग्य घोषितअयोग्य घोषित सिपाही बताया जा रहा है कि अयोग्य घोषित सिपाहियों में से 100 से अधिक पर पहले से ही विभागीय कार्यवाही लंबित है। अनुशासनात्मक मामलों के कारण भी उन्हें प्रमोशन से वंचित रखा गया है। मुजफ्फरपुर ...