मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। हाईवे पर रात के अंधेरे में राहगीरों और वाहन चालकों से छिनतई करने वाले हसीना गैंग के खिलाफ स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने गुरुवार की रात हाउसिंग बोर्ड के पास घेराबंदी कर एक ट्रांसजेंडर और उसके साथी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में हसीना गैंग का आतंक, रात में एनएच पर लिफ्ट मांग कर करती हैं लूटपाट; लोगों ने 2 को पकड़ास्थानीय लोगों की कार्रवाई दोनों से कांटी थाने पर पूछताछ की गई। पश्चिमी एडीपीओ वन सुचित्रा कुमारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ हसीना गैंग से जुड़े होने से संबंधित ठोस साक्ष्य नहीं मिले। इसके बाद दोनों को पीआर बॉंड पर छोड़ दिया गया है।हसीना गैंग की गतिविधियाँ जानकारी के अनुसार, स्थानीय वार्ड सदस्य अखिलेश कुमार और मो. अनवर समेत अन्य ल...