मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- Muzaffarpur News: सकरा। मुजफ्फरपुर-बरौनी हाइवे पर रविवार देर रात वाहन की चपेट में आकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सकरा सीएचसी में भर्ती कराया। घायल महिला की पहचान नहीं हुई है। उसकी उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। सकरा अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...