मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र.। कांटी और अहियापुर के अलावा ब्रह्मपुरा के आधा दर्जन से अधिक शातिर बदमाशों के साथ मिलकर हसीना हाईवे पर लूटपाट और छिनतई का गिरोह चला रही है। इस गिरोह के फिर सक्रिय होने से इलाके में लूट, छिनतई और गोलीबारी जैसी घटनाओं का खतरा मंडराने लगा है। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में बदमाशों के साथ गैंग चला रही हसीना कौन? हाइवे पर ढूंढती है शिकारहसीना गैंग का गठन सूत्रों की माने तो ​गिरोह की हसीना पूर्व में आर्केस्ट्रा में काम करती थी। बाद में वह ब्रह्मपुरा के शातिर बदमाशों के संपर्क में आई। धीरे-धीरे उसकी जान पहचान दामोदरपुर, हाउसिंग बोर्ड इलाका और अहियापुर के कुछ बदमाशों से हुई। इसके बाद उसने खुद अपना हसीना गैंग बना लिया। इसके बाद एनएच पर हाउसिंग बोर्ड के पास राहगीरों से लूटपाट और छिनतई शुरू की।...