मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के मझौलिया दक्षिणी टोले में मंगलवार को खेत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी से दर्जनों किसानों के काटकर रखे गए धान के बोझे जलकर राख हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची अग्निशमन टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। अगलगी में मो. शमीम, मो. नाजिल, मो. वकील, मो. जमील समेत दर्जनों किसानों का खेत में काटकर रखा गया धान का बोझा जल गया। पीड़ित किसान मो. शमीम ने बताया कि इस अगलगी में किसी प्रकार के जान-माल की क्षति नहीं हुई है। धान जल जाने से किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...