मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बिहार में हर साल डिप्रेशन की दवा का कारोबार 10 प्रतिशत बढ़ रहा है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में हर महीने करीब 50 करोड़ की डिप्रेशन की दवा बिक रही है। मुजफ्फरपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसो के सचिव संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि सिर्फ मुजफ्फरपुर में हर महीने लगभग दो करोड़ रुपये की दवा बिक रही है। दवा का पर्चा लेकर आने वाले 10 में सात मरीजों में डिप्रेशन की दवा लिखी रहती है। यह भी पढ़ें- Palamu News: हर माह 1300 मरीज पहुंचते है मानसिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी मेंडिप्रेशन के बढ़ते मामलों के कारण डॉक्टरों का कहना है कि मोबाइल की लत और मोटापा की वजह से डिप्रेशन हो रहा है। एसकेएमसीएच के साइकाइट्री विभाग के अध्यक्ष डॉ संजय ने बताया कि मोबाइल की...