मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कांग्रेस जिला कार्यालय में रविवार को आयोजित बैठक में जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव अमित हिसारिया ने रविवार को जिला से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की रूपरेखा रखी। कहा कि वार्ड स्तर पर कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े मजबूत कार्यकर्ताओं को 'हर घर कांग्रेस का झंडा' कार्यक्रम को चलाने की जिम्मेदारी दी जाए। साथ ही कांग्रेस पदाधिकारी 'चलो पंचायत और वार्ड की ओर' अभियान के तहत क्षेत्र में जाएं। वहां की स्थानीय समस्याओं को चिह्नित कर जिला कमेटी के जरिए संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं।बैठक में पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी, समीर कुमार, मुकेश त्रिपाठी, जूही प्रीतम, दीनबंधु क्रांतिकारी, मोजक्कीर रहमान, विकास कुमार टुल्लु, रिजवान अहमद एजाजी, विजय यादव, मो. जावेद, उदय शंकर राय, राम...