मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शरद पूर्णिमा पर रविवार शाम हरिसभा मध्य विद्यालय प्रांगण में हरिसभा दुर्गा पूजा समिति ने कोजागरी लक्ष्मी पूजा की। संध्या 7:31 बजे पूजा शुरू हुई। पूजा की समाप्ति के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। समिति के सदस्य अनिकेत घोष ने बताया कि कोजागरी लक्ष्मी पूजा आश्विन महीने की पूर्णिमा यानी शरद पूर्णिमा की रात को होती है। इस दिन धन, समृद्धि, सुख-शांति और सौभाग्य की देवी मां लक्ष्मी की आराधना की जाती है। मौके पर सुकांत बनर्जी, प्रो. दुर्गा पद दास, शुभाशीष बोस, मृणाल कांति सिन्हा, देवाशीष गुहा, आनंद गुहा, उज्जवल दास, अमरनाथ चटर्जी, चंदन राय, अर्पण बोस, केदारनाथ चटर्जी, सौमित्र बनर्जी, अरिजीत चटर्जी, देवाशीष गांगुली, नीला बोस, रमा बनर्जी, शुक्ला बोस और सुब्रले...