मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सूबे में 29 फीसदी लोग हफ्ते में चार दिन चाट-समोसे खा रहे हैं। लगातार हाई कैलोरी और बाजार की चीजें खाने से ऐसे लोग बीमारियों के हाई रिस्क में हैं। इनमें हाई शुगर से लेकर फैटी लीवर होने का खतरा सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चल रहे घर-घर जांच अभियान से इसका खुलासा हुआ है।

स्वास्थ्य विभाग की खोज स्वास्थ्य विभाग ने पूरे सितंबर माह चले जांच अभियान की रिपोर्ट जारी की है। अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने अपने पोषक क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों के खान-पान का सर्वे किया था। इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं को सवालों की सूची दी गई थी, जिसमें उन्हें लोगों के खान पान के बारे में पूछना था। रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में 23 प्रतिशत लोग खान पान से बीमारियों के मध्यम रिस्क में...