Muzaffarpur News: हफ्तेभर से काटकर छोड़ी सड़क, नालों के स्लैब भी तोड़े
मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम की जलकार्य शाखा की लापरवाही का खामियाजा वार्ड 17 और 18 के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। नल-जल योजना के तहत जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाने के लिए नई सड़क के साथ ही नालों के स्लैब को तोड़ मलबा वहीं छोड़ दिया गया है। इसके कारण एक सप्ताह से लोग परेशान हैं।स्थानीय लोगों ने बताया कि नल-जल का कार्य कराने वाले ठेकेदार के लोगों ने नई बनी सड़क को काटकर छोड़ दिया है। साथ ही सड़क के किनारे बने नाले पर रखे स्लैब को भी इस दौरान तोड़ दिया। करीब 500 मीटर में सड़क को तोड़ दिए जाने से वाहन से कहीं आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड 17 के बालूघाट रोड नंबर एक के रमेश प्रसाद सिंह, शैलेश कुमार गुप्ता सहित अन्य लोगों ने बताया कि अभी एक-डेढ़ महीने पहले ही सड़क की ढलाई हुई थी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.