Muzaffarpur News: हथौड़ी से महिला लापता, चार पर केस
मुजफ्फरपुर, जुलाई 16 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी। थाना क्षेत्र के एक गांव से महिला लापता हो गई। मामले को लेकर महिला की मां ने हथौड़ी थाना में आवेदन दिया है। इसमें ससुराल के चार लोगों को नामजद किया है। बताया कि बेटी की चार वर्ष पहले शादी हुई है। ससुराल वाले पुत्री को प्रताड़ित करने के साथ मारपीट करते थे। इस कारण मानसिक रूप से परेशान रहती थी। उन्होंने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने बताया कि महिला की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.