मुजफ्फरपुर, नवम्बर 7 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी। थाना क्षेत्र के एक गांव से गुरुवार को नाबालिग लड़की गायब हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। इस संबंध में परिजन ने शनिवार को थाना में आवेदन दिया है। इसमें गांव के ही एक लड़के को आरोपित किया है। थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...