मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी। थाना क्षेत्र के मधेपुरा गांव में मंगलवार देर रात करीब एक बजे पोल पर बिजली के केबल में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद केबल टूटकर जमीन पर गिर गया। इसकी चपेट में आने से वहां बंधी ग्रामीण सहदेव राम की भैंस की मौत हो गई। घटना की सूचना पर हथौड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। बिजली विभाग को सूचना देने के लिए फोन किया गया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: करंट की चपेट में आकर भैंस की मौत यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: करंट की चपेट में आकर भैंस की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...