Muzaffarpur News: हथौड़ी में किसान की हत्या में 26 वर्ष बाद 12 को उम्रकैद
मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हथौड़ी थाने के झौआ गांव में 26 वर्ष पहले खेत की मेड़ काटने के विवाद में भाला मारकर किसान रामबहादुर राय (50) की हत्या में 12 दोषियों को मंगलवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। सजा पाने वाले अधिकांश बुजुर्ग हैं। उम्रकैद के साथ सभी पर दस-दस हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया। जुर्माना नहीं देने वाले को दो माह अतिरिक्त कैद होगी। इस मामले में एक आरोपित राजीव कुमार को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया था। वहीं, ट्रायल के दौरान पांच आरोपितों की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- हत्या के चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजासजा के बिंदू पर सुनवाई सेशन-ट्रायल के बाद जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-दो दशरथ मिश्र ने सभी को पिछले सप्ताह दोषी करार दिया था। कोर्ट में मंगलवार को सजा के बिंदू पर सुनवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.