मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी। बेरई गांव के सुंदरपुर टोला में शुक्रवार को संदिग्ध स्थिति में महिला की मौत हो गई। मृतका अविनाश मांझी की पत्नी 31 वर्षीया सुमन कुमारी थी। आनन-फानन में ससुराल वालों ने सुमन का दाहसंस्कार कर दिया। सुमन के मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। एफएसएल ने घटनास्थल से नमूने लिए। इस संबंध में शनिवार को तुर्की ओपी के छाजन वार्ड दो निवासी सुमन के भाई कविंदर कुमार ने हथौड़ी थाना में आवेदन दिया है। बताया कि बीते छह महीने से अविनाश मांझी और उनके परिजन मारपीट करते थे। इसी बीच सुमन की गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव का दाहसंस्कार कर दिया। थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...