मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी। थाना क्षेत्र की सहिलाबल्ली पंचायत के भवानीपुर गांव स्थित वार्ड-1 में गुरुवार सुबह सामुदायिक भवन की छत का प्लास्टर गिरने से घायल ट्यूटर और चार बच्चों को एसकेएमसीएच से इलाज के बाद घर भेज दिया गया। घायल ट्यूटर संगीता कुमारी के सिर में गंभीर चोट लगी है। उन्हें कई टांके लगाए गए हैं। चिकित्सक ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। संगीता ने बताया कि शनिवार से उनकी परीक्षा शुरू होने वाली है। इसको लेकर काफी चिंतित हूं। पूर्व मुखिया लक्ष्मण ठाकुर एवं ग्रामीणों ने प्रशासन से उक्त स्थल पर जल्द नए सामुदायिक भवन का निर्माण कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पढ़ाई कर रहे बच्चों पर छत का प्लास्टर गिरा, ट्यूटर सहित 10 घायल इधर, औराई बीडीओ ने बताया कि सामुदयिक भवन को शीघ्र दुरुस्त कराया जाएगा...