मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। दरभंगा फोरलेन पर सत्संग भवन के समीप रविवार की रात बदमाशों ने साइबर कैफे संचालक से हथियार भिड़ाकर सोने की चेन, 20 हजार नकद और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर जान मारने की धमकी दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार तीनों बदमाश मुजफ्फरपुर की ओर भाग गए। सूचना पर पहुंची बोचहां पुलिस ने छानबीन की। इस संबंध में चौपार भरत निवासी कैफे संचालक राजीव कुमार ने बोचहां थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह स्टाफ को मझौली चौक पर छोड़ने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने सत्संग भवन के समीप घेर लिया, जब तक कुछ समझ पाते, अपराधियों ने कनपटी पर पिस्टल और गर्दन पर धारदार हथियार सटा दिया। इसके बाद बदमाशों ने 20 हजार नकदी, सोने की चेन...