Muzaffarpur News: हत्या में संलिप्त दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग
मुजफ्फरपुर, अगस्त 12 -- Muzaffarpur News: कांटी। बंगरा चौक पर बुधवार को अपराध विरोधी नागरिक मंच की ओर से प्रतिवाद सभा हुई। वक्ताओं ने श्यामपुर भोजा के सुजीत राम की हत्या में संलिप्त दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करने, अपराधियों को गिरफ्तार करने में शिथिलता बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर ठोस कार्रवाई करने, बढ़ते अपराध पर रोक लगाने और अपराधियों को दृष्टांत मूलक सजा देने की मांग की। संगठन के राजकुमार राम, शशिभूषण चौधरी, अर्जुन कुमार, लालबाबू राय, भोला दास, राजेश राम, अर्जुन राम, हरेंद्र राम, प्रेमकुमार राम, मो.जाहीद आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.