Muzaffarpur News: हत्या कर फेंकी गई युवती की नहीं हुई पहचान
मुजफ्फरपुर, जुलाई 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र में आगा नगर मेहसी सीमा के पास सड़क किनारे हत्या करके फेंकी गई युवती की दूसरे दिन शुक्रवार को भी पहचान नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को सुरक्षित रखा गया है। पहचान को लेकर पुलिस ने उसकी फोटो को मुजफ्फरपुर के अलावा समस्तीपुर, वैशाली, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर व पूर्वी चंपारण जिले की पुलिस को भेज दी है। घटना के बाद पुलिस ने आशंका जाहिर की थी कि दूसरी जगह हत्या करके महिला के शव को यहां सुनसान जगह पर लाकर फेंका गया है। इधर, शव बरामदगी की घटना को लेकर कच्ची-पक्की ओपी के चौकीदार रामनाथ पासवान के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.