मुजफ्फरपुर, जुलाई 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। अपराध विरोधी नागरिक मंच ने पानापुर करियात थाना अंतर्गत श्यामपुर भोजा के सुजीत राम की हत्या के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर धरना दिया। प्रदर्शनकारी अपराधियों को पकड़ने में शिथिलता बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर ठोस कार्रवाई करने, बढ़ते अपराध पर रोक लगाने और अपराधियों को कठोर सजा देने की भी मांग कर रहे थे।धरने से पूर्व प्रदर्शनकारियों ने खुदीराम बोस स्मारक स्थल से जुलूस निकाला। इसकी अध्यक्षता संगठन के सदस्य सह शाहपुर पंचायत के पूर्व मुखिया प्रेम कुमार राम ने की। एक सप्ताह में दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई। मौके पर तारकेश्वर गिरि, इंदू देवी, लक्ष्मण सहनी, लाल बाबू राय, भोला दास, राजेश रा...